उत्तराखण्डकरिअर

महाविद्यालय रोहालकी का “जयन्ती उत्सव” हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

बहादराबाद (बी बी चंदेला )l सम्राट् पृथ्वीराज चौहान स्नातकोत्तर महाविद्यालय रोहालकी-किशनपुर, जनपद हरिद्वार में संस्था के संस्थापक, पूर्व प्राचार्य / निदेशक स्व० डॉ० प्यारेलाल चौहान जी (एम०ए०, पी०एच०डी०, डी०लिट्०) का “89वाँ” जन्म दिवस गत वर्ष की भाति “जयन्ती उत्सव” के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रांगण में 9:30 बजे प्रातःकाल यज्ञ का आयोजन किया गया इसके पश्चात डॉ० प्यारेलाल चौहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पाजंलि अर्पित की गयी।

महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के सदस्यों ने डॉ प्यारेलाल जी द्वारा महाविद्यालय की स्थापना एवं उन्नति हेतु किये गये कार्यों पर प्रकाश डाला। इसके उपरान्त महाविद्यालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजान किया गया जिसमें बडी संख्या में 50 रक्तदाताओं ने अपना रक्त दिया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार, सचिव राणा नन्दलाल सिंह, उपसचिव ललित कुमार, कोषाध्यक्ष बलदेव सिंह आर्य, आय-व्यय निरीक्षक-मा० इन्द्राज सिंह व प्रबन्ध समिति सदस्यगण दयानन्द चौहान, मा० राजेन्द्र चौहान, प्रमोद कुमार, चन्द्रभान सैनी, मा० रामकुमार चौहान, मा० राजकुमार, राजकुमार, बिरम सिंह एवं साधारण सभा के सदस्य गण तरसेम सिंह एडवोकेट, सतीश चौहान आदि तथा महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ० दीपा चौहान व समस्त प्रवक्तागण / शिक्षणेत्तर कर्मचारी के साथ बडी संख्या में छात्र/छात्रायें उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ० प्यारेलाल चौहान जी की पुत्रवधू व पौत्र ओजस चौहान भी सम्मिलित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button