उत्तराखण्ड

सीवर लाईनों का कार्य शुरू करें जल निगमः शर्मा

कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य अभियन्ता को सौंपा ज्ञापन

देहरादून। सीवर लाईनों का कार्य शुरू करवाने सहित अनेक मांगों को लेकर कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने मोहनी रोड स्थित जल निगम मुख्यालय में मुख्य अभियन्ता से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई किये जाने का अनुरोध किया।
शुक्रवार को पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने जल निगम मुख्यालय मोहनी रोड के मुख्य अभियंता से मुलाकात की और सीवर लाईनों का कार्य शुरू करवाने व पूर्व में कई क्षेत्रों में डाली गई सीवर लाईनों के कनेक्शन व क्षतिग्रस्त लाईनों को दोबारा डाले जाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि चुक्खूवाला, कृष्णा पैलेस के पीछे, नेशविला रोड, इंदिरा कालोनी में शीघ्र सीवर लाईनें डालने का कार्य शुरू किया जाये।
ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्रवासियों को आने जाने में भी परेशानियों का सामन करना पड रहा है और क्षेत्रवासी गंदा पानी पीने को विवश है। पूर्व में रिस्पना नदी के किनारे-किनारे, आर्यनगर, डीएलरोड, नालापानी रोड, शहीद राजेश रावत कालोनी, चंदर रोड, पंचपुरी अधोईवाला, नेमी रोड, पूरन बस्ती भाग एक व भाग दो, संजय कालोनी, नेमी रोड, भगत सिंह कालोनी व रिस्पना नदी के किनारे मोथरोवाला तक सीवर लाईन डाली गई थी जो जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो रखी है जिसे ठीक किया जाए।
इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि सीवर लाईनों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाये नहीं तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जायेगा। इस अवसर पर निवर्तमान पार्षद अर्जुन सोनकर, निखिल कुमार, जहांगीर खान, राकेश पंवार, आशू रतूडी, नमन कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button