उत्तराखण्ड

आग से धधक रहे जंगलो को बचाना चुनौतिपूर्णः नेगी

चम्बा। ग्राम कोड़िया विलेज़ कांडाताल में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रतापनगर विधायक विक्रम सिह नेगी ने पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वनो का संरक्षण व संवर्धन को जन जागरूकता जरूरी। प्रत्येक व्यक्ति को घर गांव में पौधा रोपण करना चाहिए इससे प्राण वायु आक्सीजन मिलती है, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि वनों को आग से बचाना होगा जिसके लिए जनसहभागिता जरूरी। मैदानों से लोग पहाड़ों में शुद्ध हवा हरे भरे वनों जो मंत्रमुग्ध कर गर्मी के मौसम में ठंडक पहुंचाते है, जिससे आनंद का अहसास होता है। पर्यावरण संरक्षक को वृक्षारोपण वृहद अभियान चलाया जाना चाहिए। उन्होंने आहवहन किया कि जन्म मृत्यु शादी मंगलकार्य में पौधारोपण कर परम्परा निर्वहन करें ये हमारी संस्कृति का हिस्सा है। कांग्रेस नेता महेश जोशी ने कहा कि पदमश्री से सम्मानित शिक्षक कल्याण सिंह रावत का मैती आंदोलन जिसने महिलाओ को उनकी संवेदनाओ मैत के प्रति यादगार स्वरूप वृक्षारोपण मैती आंदोलन आज के समय में भी प्रासंगिक है जिससे वृक्षारोपण की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह बुटोला, प्रताप सिंह बुटोला, मंजीत बुटोला, शुभम, रविता देवी व पुष्पा देवी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button