Israel-Iran War : सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद कहीं जश्न-कहीं शोक, सड़कों पर उतरे लोग

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में तनाव के बीच आखिरकार अमेरिका और इस्राइल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ईरान पर बड़ा हमला किया। ईरान के कई शहरों पर हवाई हमले हुए। जवाब में ईरान ने कई देशों के अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए। इतना ही नहीं इस्राइल के पीएम और अमेरिकी राष्ट्रपति ने तो यह भी दावा किया इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए। ईरानीकबिनेट
फार्स न्यूज एजेंसी के एक बयान के मुताबिक इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने खामेनेई की मौत पर कहा है कि हमने एक महान लीडर खो दिया है और हम उनके लिए दुख मनाते हैं। बयान में कहा गया कि IRGC घरेलू और विदेशी साजिशों का डटकर सामना करेगा। ईरानी कैबिनेट ने कहा है कि हम अपने सुप्रीम लीडर खामेनेई के मौत का बदला लेंगे।
मैं अभी सुरक्षित हूं, हम ठीक हैं- पीवी सिंधु
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने ट्वीट किया, ‘मैं अभी सुरक्षित हूं, अपनी टीम के साथ दुबई में फंसी हुई हूं, और ईरान के साथ युद्ध की स्थिति लगातार बदल रही है, ऐसे में हम ठीक हैं। हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी मची हुई है, कई परिवार फंसे हुए हैं और इंतजार कर रहे हैं, हम सभी बस यही उम्मीद कर रहे हैं कि हम जल्द ही इस संकट से बाहर निकल जाएंगे।’
ईरानी रक्षा नेतृत्व के सात वरिष्ठ अधिकारी ढेर- इस्राइल
इस्राइली वायु सेना ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि, ‘उसके लड़ाकू विमानों ने ईरान भर में सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए, जिसमें ईरानी रक्षा नेतृत्व के सात वरिष्ठ अधिकारी मारे गए हैं। इसमें अली शमखानी, मोहम्मद पाकपुर, सालेह असादी, मोहम्मद शिराजी, अजीज नासिरजादेह, हुसैन जबल अमेलियन और रजा मुजफ्फारी-निया। इनके बिना दुनिया बेहतर है।’




