भारत ने टी20 में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया

नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स का तीसरे दिन भारत के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। दूसरे दिन भारत ने वेटलिफ्टिंग में 4 मेडल अपने नाम किए थे। तीसरे दिन भारत को जेरेमी लालरिनुंगा ने वेटलिफ्टिंग में दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया। भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने सेमीफाइनल में जगह पक्की की। वर्ल्ड चैंपियन महिला मुक्केबाज निखत जरीन क्वार्टर फाइनल में पहुंची। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 मुकाबले में 8 विकेट की एकतरफा जीत दर्ज की।
मंधाना की नाबाद 63 रन की पारी के दम पर भारत ने 11.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 100 रनों का लक्ष्य पूरा कर लिया। भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। महिला टीम ने 11 ओवर में 2 विकेट पर 96 रन बना लिए थे। पाकिस्तान की टीम महज 99 रनों पर सिमट गई।
भारत ने इंग्लैंड को लॅान बॅाल के सेक्शन सी मुकाबले में 18-15 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। बता दें कि बेहतर प्वांइट की वजह से भारत, मलेशिया से आगे निकल गया है। इससे पहले महिला एकल मुकाबले में तानिया चौधरी ने जीत हासिल की थी। लॉन बॉल मुकाबले में भारत की यह दूसरी जीत है।


