उत्तराखण्डराजनीति

चुनावी साल में सीएम धामी ने पार्टी नेताओं को सौंपी नयी जिम्मेदारी

कैबिनेट विस्तार के बाद दायित्व की पहली सूची जारी,दूसरी का इंतजार

देहरादून। चुनावी वर्ष में बढ़ती “तपिश” के बीच सरकार ने पार्टी नेताओं को दायित्व बांटकर सियासत में कुछ ठंडक पहुंचा दी है। विस चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा के एक दर्जन से अधिक नेताओं दायित्व से नवाजा गया है।

धामी सरकार ने कैबिनेट विस्तार के बाद अब नेताओं को दायित्व बांटने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को विभिन्न आयोगों, परिषदों और समितियों में 14 लोगों को नियुक्त कर दिया गया है। गृह एवं गोपन सचिव शैलेश बगौली की ओर से इस बाबत आदेश जारी किए गए। अभी एक और सूची जारी होने की उम्मीद है।

देहरादून से कुलदीप बुटोला को राज्य स्तरीय खेल परिषद में अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बुटोला कालांतर में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत के करीबियों में गिने जाते रहे हैं जबकि मौजूदा समय में उनकी रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ से निकटता बताई जाती है। नैनीताल से ध्रुव रौतेला को मीडिया सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है। रौतेला को पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी का विश्वासपात्र बताया जाता है।

वहीं, चंपावत से हरिप्रिया जोशी को राज्य महिला आयोग में, टिहरी से विनोद सुयाल को राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद में, चंपावत से मुकेश महराना को चाय विकास सलाहकार परिषद में स्थान दिया गया है।

देहरादून से चारु कोठारी को राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद में.चमोली से प्रेम सिंह राणा को जनजाति आयोग में, टिहरी से खेमसिंह चौहान को ओबीसी आयोग कल्याण परिषद में, टिहरी से ही सोना सजवाण को जड़ी बूटी सलाहकार समिति में, अल्मोड़ा से गोविंद पिलखवात को हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद में, देहरादून से बलजीत सोनी को अल्पसंख्यक आयोग, काशीपुर की सीमा चौहान को मत्स्य विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनके अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता भावना मेहरा और अशोक वर्मा को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी नवनियुक्त दायित्वधारियों को शुभकामनाएं दी हैं।

दायित्वधारियों की सूची

1- हरिप्रिया जोशी – उत्तराखंड राज्य महिला आयोग

2- सोना सजवाण – जड़ी-बूटी सलाहकार समिति

3- विनोद सुयाल – उत्तराखंड युवा कल्याण परिषद

4- खेम सिंह चौहान – उत्तराखंड राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद

5- ध्रुव रौतेला – मीडिया सलाहकार समिति

6- मुकेश महराना – चाय विकास सलाहकार परिषद

7- प्रेम सिंह राणा – जनजाति आयोग

8- गोविंद सिंह पिलखुवा – हथकरघा हस्तशिल्प विकास परिषद

9- सीमा चौहान – मत्स्य विकास प्राधिकरण

10- बलजीत सोनी – उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग

11- चारु कोठारी – राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद (उपाध्यक्ष)

12- कुलदीप बुटोला – उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद (अध्यक्ष)

13- अशोक वर्मा – राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद

14- भावना मेहरा – दायित्व प्रदान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button