उत्तराखण्ड

नैनीताल के भवानी क्षेत्र में पैसे के लेनदेन में पुत्र ने शराब के नशे में ले ली पिता की जान

नैनीताल। जनपद के भवाली क्षेत्र में नशे के आदि  बेटे ने रुपयों के लेनदेन में अपने पिता को लाठी से मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बेटे को हिरासत में लेकर फोरेंसिक व अन्य छानबीन शुरू कर दी है ।

मिली जानकारी के अनुसार, नगारी गांव निवासी सचिन सदाशंकर ने शनिवार लगभग 11 बजे अपने पिता से पैसे मांगे। पिता ने पैसे देने से इनकार किया तो उसने गुस्से में आकर लाठी डंडे से अपने पिता के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई । इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

पुलिस ने बताया कि रुपये के विवाद में पुत्र ने शराब के नशे में पिता पर वार कर दिया। सिर पर चोट लगने से पिता की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस फोरेंसिक व अन्य साक्ष्य जुटा रही है। कहा कि आरोपी सचिन ने माना कि उसने आवेश में आकर हमला किया था। घटना के बाद मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम और फिर परिजनों को सौंपने की तैयारी चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button