गर्मी में हो गया है पेट खराब तो बनाकर खाएं खिचड़ी, रायते के साथ खाना रहेगा फायदेमंद

समय बीतने के साथ-साथ गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। उत्तर भारत के कई शहरों का तापमान 40 डिग्री के पार जाता अभी से दिखाई दे रहा है। लगातार बढ़ती इस गर्मी की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
वैसे तो ज्यादातर लोग गर्मी के मौसम में घर से बाहर निकलने से बचते हैं, लेकिन बहुत से लोगों को काम की वजह से बाहर जाना ही पड़ता है। ऐसे में कई बार तबियत खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। इस गर्मी में चलने वाली लू-लपट की वजह से पेट खराब होना बेहद आम बात है।
अगर आप भी गर्मी से परेशान हैं और आपका पेट भी दिक्कत करने लगा है तो एक-दो दिन कुछ हैवी खाना खाने की जगह खिचड़ी बनाकर खाएं। बहुत से लोगों को खिचड़ी बनाना नहीं आता है, ऐसे में हम आपको इस लेख में खिचड़ी बनाना सिखाएंगे। इसे आप रायते के साथ खा सकते हैं।
1 कप चावल और मूंग दाल (मिलाकर), 5 कप पानी, 1 चम्मच हल्दी पाउडर, नमक आवश्यकतानुसार, 1 चम्मच जीरा, 1 टी स्पून हींग, 3 बड़े चम्मच घी
खिचड़ी बनाने की विधि
खिचड़ी बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले सबसे पहले मूंग की दाल और चावलों को एक साथ अच्छे से धोकर भिगो दें। इसे तकरीबन 40 मिनट के लिए भिगोकर रखें।




