Uncategorizedदेशधर्म-संस्कृति

मां लक्ष्मी का घर में चाहते हैं प्रवेश तो दिवाली की रात इन जगहों पर जरूर जलाएं दीए

हर साल कार्तिक माह में अमावस्या तिथि को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इस साल दीपों का त्योहार 24 अक्टूबर को है। पूरे भारत में इस पर्व का अलग ही हर्ष और उल्लास देखने को मिलता है। इस दिन पूरा देश दीए को रोशनी से जगमगा उठता है। हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व होता है। इस दिन धन की देवी लक्ष्मी, धन कोषाध्यक्ष भगवान कुबेर और बुद्धि के देवता भगवान गणेश की पूजा की जाती है। मान्यता है कि दिवाली की रात पूजा करने से जीवन में खुशियां आती हैं। मां लक्ष्मी धन-वैभव प्रदान करती हैं, कुबेर देव उस धन को स्थायित्व प्रदान करते हैं, तो वहीं गणेश जी की कृपा से लक्ष्मी यानी धन को संभालने की बुद्धि प्राप्त होती है। दिवाली की रात घरों में दीए जलाए जाते हैं। दीपों से मां लक्ष्मी का स्वागत किया जाता है। दिवाली के दिन कुछ स्थानों पर दीया जलाना जरूरी होता है। आइए जानते हैं कि दिवाली की रात किन-किन स्थानों पर दीपक जलाना शुभ होता है…  

मंदिर में जरूर जलाएं दीपक 
दिवाली के पावन पर्व पर सबसे पहले घर के मंदिर में दीया जलाना चाहिए। मां लक्ष्मी की पूजा करते समय उनके समक्ष अखंड दीपक जरूर लगाना चाहिए। ध्यान रखें ये दीपक पूरी रात जलता रहे। 

घर के मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक 
दिवाली के अवसर पर पूजा करने के बाद सबसे पहले घर के मुख्य द्वार पर दोनों तरफ दिए लगाने चाहिए। कहा जाता है कि दिवाली की रात धन की देवी मां लक्ष्मी अपने भक्तों के घर में आती हैं। ऐसे में मुख्य द्वार को रोशन जरूर रखें, क्योंकि मुख्य द्वार पर ही अंधेरा देखकर मां लक्ष्मी वापस चली जाएंगी।   

नल के समीप रखें दीया 
घर में नल के पास दिया रखना शुभ होता है। जहां आप पीने का पानी रखते हैं, उस स्थान पर दिवाली के दिन एक दिया जरूर रखें। मान्यता है कि ऐसा करने से आपके घर में अन्न के भंडार बने रहेंगे। 

तुलसी के नजदीक
दिवाली की रात पूजन करने के बाद तुलसी के पेड़ के नीचे दीया जरूर रखें। अगर संभव हो तो तुलसी पूजन भी करें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button