Uncategorizedकरिअरदेशधर्म-संस्कृति

18 से 65 साल की उम्र के लोगों को कितने मिनट करना चाहिए व्यायाम और योगाभ्यास?

योगासनों का नियमित मन और शरीर दोनों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए फायदेमंद है। कम उम्र से ही योग की आदत बच्चों में डाल देनी चाहिए। योग बहुत गुणकारी है। नियमित योग रक्त संचार को बढ़ाने के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है और शरीर को कई तरह की बीमारियों के जोखिम से बचाता है। इसके अलावा शारीरिक कार्यक्षमता और सहनशक्ति में भी सुधार करने में योग सहायक है। योग के बढ़ते चलन के कारण लोगों को योगाभ्यास से होने वाले फायदों के बारे में तो पता है लेकिन कई बार लोगों को लगता है कि अधिक योग करने से अधिक लाभ होगा। किसी भी चीज की जरूरत से ज्यादा कमी और अधिक होना नुकसानदायक हो सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक उम्र के मुताबिक रोजाना एक निश्चित अवधि की योगाभ्यास ही स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक है।

ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि आयु और आपकी शारीरिक स्थिति के मुताबिक आपको कितनी देर योगासन करना है। अगली स्लाइड में जानिए कितनी देर करें योग।

प्रतिदिन कितनी देर करें योग?

योग विशेषज्ञों के मुताबिक, रोजाना 30 मिनट का योगाभ्यास शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आदर्श माना जाता है। आमतौर पर योग के अभ्यास के प्रकार और फोकस के आधार पर योग मुद्रा निर्भर करती है। कई अलग अलग तरह के योग हैं, जिनके प्रकार के आधार पर योगाभ्यास की अवधि निर्धारित होती है। लेकिन सांस और शारीरिक योगासनों के लिए लगभग 30 मिनट पर्याप्त होता है।

18 से 65 वर्ष के लोग कितनी देर करें व्यायाम

बीते कुछ समय में ऐसे कई मामले सामने आए, जिसमें जिम में अधिक वर्कआउट करने से व्यक्ति की मौत हो गई। व्यायाम शरीर को स्वस्थ बनाने का एक जरिया है लेकिन सही अवधि तक व्यायाम करना ही लाभकारी होता है। उम्र के मुताबिक वर्कआउट या एक्सरसाइज का समय तय होता है।18 से 65 साल की उम्र के लोगों को हफ्तेभर में 150 मिनट व्यायाम करना चाहिए। इस आयु वर्ग के लोग फुर्ती वाले व्यायाम हर हफ्ते कम से कम 75 मिनट करें।

65 से अधिक उम्र के लोगों के लिए व्यायाम का समय

अगर आप 65 साल से अधिक आयु के हैं तो आप योग या डांस को अपनी फिजिकल एक्टिविटी में शामिल करें। हफ्ते में तीन दिन ही आपको वर्कआउट करना चाहिए। विशेषज्ञ से सलाह के बाद ही अधिक थकान वाली एक्सरसाइज करें।

5 से 17 साल तक के बच्चों और किशोरों को कम से कम 60 मिनट रोजाना व्यायाम करना चाहिए। किशोर मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाने वाली एक्सरसाइज कर सकते हैं। वर्कआउट में दौड़, कूद आदि को भी शामिल कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button