Uncategorized

हिमाचलः रक्षा मंत्री राजनाथ की रैली में लगे PoK वापस चाहिए के नारे, रक्षा मंत्री बोले- ”धैर्य रखिए”

शिमला: हिमाचल प्रदेश में चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पूरे राज्य में 12 नवंबर को एक चरण में मतदान होगा। आठ दिसंबर को नतीजे आएंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान जनसभा में आए लोगों ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को वापस लेने की आवाज उठाई। जनता ने रक्षा मंत्री के सामने कहा कि पीओके वापस चाहिए। इस पर राजनाथ सिंह ने मुस्कराते हुए कहा कि ‘धैर्य रखिए’। इससे पहले उन्होंने कहा कि सेना के पूर्व सैनिक आज भी सीमा पर जाने को तैयार रहते हैं।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने हिमाचल प्रदेश विस चुनावों के लिए घोषणा पत्र जारी किया है। घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन बहाल करना, आउटसोर्स, पार्ट टाइम कर्मचारियों को नियमित करना, मजदूरों का न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये किए जाने का वादा किया गया है। इसके अलावा नई शिक्षा नीति रद्द कर फीस बढ़ोतरी वापस करना, भूमिहीन व गरीब किसान को पांच बीघा जमीन मुफ्त दिलाना, युवाओं को प्रतिमाह 3000 रुपये बेरोजगारी भत्ता देना, पानी व अन्य सेवाओं के निजीकरण को रोकना और कृषि व बागवानी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करना जैसे वादे किए गए हैं। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा है कि भाजपा को इतिहास की अनदेखी भारी पड़ेगी। आनंद शर्मा ने कहा कि बीते दिनों भाजपा सरकार ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को तो याद किया लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को नमन करना भूल गई। अगर हिमाचल में भाजपा सरकार ने बीते 5 साल के दौरान काम किए होते तो आज हेलिकॉप्टरों में प्रधानमंत्री और अन्य केंद्रीय नेताओं को हिमाचल के दौरे नहीं करने पड़ते। आनंद शर्मा ने केंद्र सरकार से अग्निपथ योजना के तहत 50 फीसदी युवाओं को सेवाकाल पूरा होने के बाद नियमित करने की मांग उठाई।

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी सांसद राजीव शुक्ला के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी नेताओं को आगामी छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। जिला सिरमौर के शिलाई ब्लॉक से प्रदेश कांग्रेस सचिव दलीप सिंह चौहान तथा जिला कुल्लू के आनी ब्लॉक से पंकज परमार को छह वर्षों के लिए निष्कासित किया गया

केजरीवाल बोले- माफिया की पार्टी के गुंडे हैंआम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सोलन में रोड शो हुआ। रोड शो के दौरान पंजाब के ईटीटी टेट पास अध्यापकों ने प्रदर्शन कर केजरीवाल का काफिला रोक लिया। प्रदर्शनकारियों ने केजरीवाल पर कागज फेंक दिए। केजरीवाल ने कहा कि यह सभी माफिया की पार्टी के गुंडे हैं। इस दौरान लात-घूंसे भी चले। अरविंद केजरीवाल पांच मिनट का भाषण देकर लौट गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जबरन उठाकर हटाया। ईटीटी टेट पास अध्यापकों ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने चुनावों से पहले वादा किया था कि उन्हें सभी वित्तीय लाभ दिए जाएंगे। लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार ने अपना वादा नहीं निभाया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा ने 2022 में दोबारा से सरकार बनाई। उत्तराखंड भी हमने रिवाज बदल दिया। गोवा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाई। मणिपुर में भी दोबारा भाजपा की सरकार बनाई और अब हिमाचल प्रदेश में भी राज नहीं रिवाज बदलेंगे। कांग्रेस और कमीशन, कांग्रेस और भ्रष्टाचार ये दोनों पर्यायवाची हैं। हम मिशन से काम करते हैं और वो कमीशन के लिए काम करते हैं। हम सेवा भाव से काम करते हैं और वो मेवा खाने के लिए काम करते हैं। कांग्रेस में ऊपर से नीचे तक या तो जेल जाने को तैयार हैं या बेल पर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button