उत्तराखण्ड

पहाड़ों में भारी बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड

देहरादून। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई है और मैदानी इलाकों में शीतलहर चल रही है। चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और टिहरी जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे चला गया है। बदरीनाथ में न्यूनतम तापमान -8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि नीति घाटी में यह -11 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।

वहीं कड़ाके की ठंड के बावजूद पर्यटक उत्तराखंड की ओर खींचे चले आ रहे हैं। विशेषकर नीती घाटी में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। यहां बहने वाली नदियां और झरने जम गए हैं, जिसने पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित किया है। पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां कई होमस्टे और दुकानें भी खोली गई हैं।

राज्य के विभिन्न स्थानों पर तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। देहरादून में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस और मुक्तेश्वर में -3 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी में तापमान शून्य से 8 डिग्री नीचे चला गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button