उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति
उत्तराखंड में भारी बारिश ने केदारनाथ यात्रा पर लगाया ब्रेक, आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम पहुंचे सीएम धामी
देहरादून: उत्तराखंड में रविवार सुबह से हो रही भारी बारिश से पहाड़ों पर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। केदारनाथ पैदल मार्ग पर गदेरे (छोटे नाले) उफान पर आ गए हैं। भारी बारिश को देखते हुए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने सुबह करीब 10:30 बजे केदारनाथ यात्रा रोक दी।। यात्रियों को सोनप्रयाग में ही रोक दिया गया। साथ ही सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच चलने वाली शटल टैक्सी सेवा के वाहन के ऊपर पत्थर गिरने से चालक की मौत हो गई।
इससे पूर्व सुबह 8 बजे तक कुल 5828 यात्री सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए रवाना हुए थे। भारी बारिश के कारण प्रदेशभर से सड़कों के बंद होने सहित नुकसान की तस्वीरें सामने आ रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम पहुंचे।
भारी बारिश आफत लेकर आई
सीएम ने अधिकारी-कर्मचारियों को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए। देहरादून में बारिश से नौ सड़कें ब्लॉक हो गई हैं। एक स्टेट हाईवे और नौ ग्रामीण सड़कों पर मलबा आया हुआ है। प्रशासन की मशीनरी सड़के खोलने में जुटी हैं। प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। जगह-जगह भारी बारिश आफत लेकर आई है।

कई मार्ग बंद होने से आवाजाही मुश्किल हो गई है, तो कहीं नदियों का जलस्तर बढ़ने से नुकसान की तस्वीरें सामने आई है। सुबह से जारी भारी बारिश के कारण देहरादून एयरपोर्ट पर हवाई यातायात प्रभावित भी हुआ। जिस कारण एयरपोर्ट पर इंडिगो की पहली फ्लाइट लैंड नहीं हो पाई।