देहरादून में झमाझम बरसे मेघ, कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

देहरादून। प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज भी मौसम का मिजाज बदला हु है। राजधानी देहरादून में सुबह से बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसका सीधा असर तापमान पर देखने को मिलेगा जिससे गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।
मानसून को लेकर विभागों ने तैयारी शुरू की
मानसून के मद्देनजर विभागों ने तैयारी शुरू कर दी है। लोक निर्माण विभाग ने भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील जगहों पर जेसीबी तैनात करने को टेंडर की प्रक्रिया शुरू की है। वहीं, आपदा प्रबंधन विभाग मौसम से संबंधी चेतावनी को क्षेत्रवार ब्राडकास्ट मैसेज के माध्यम से जारी करेगा।




