उत्तराखण्डराजनीति
हिंदुस्तान बुलेटिन्स की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई

देहरादून l उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को उनके जन्मदिन के अवसर पर हिंदुस्तान बुलेटिन्स परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपके कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। सरलीकरण, समाधान और निस्तारीकरण के मंत्र के साथ आपने सुशासन का जो मॉडल प्रस्तुत किया है, वह प्रदेश की जनता के लिए प्रेरणा है। राज्य के युवाओं के लिए कठोर नकल विरोधी कानून से लेकर समान नागरिक संहिता लागू करने तक, आपके ऐतिहासिक फैसलों ने उत्तराखंड को देश में अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित किया है।
हिंदुस्तान बुलेटिन्स ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करता है। हम आशा करते हैं कि आपके नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।



