उत्तरप्रदेश
गोरखपुर: यज्ञ के दौरान मची भगदड़, गुस्साए हाथी ने कई लोगों को कुचला, तीन की मौत
गोरखपुर। गोरखपुर जिले के तिवारीपुर इलाके के जगतबेला स्थित मोहम्मदपुर माफी गांव में आयोजित यज्ञ समारोह के दौरान एक हाथी बिदक (भड़क) गया। गुस्साए हाथी ने कई लोगों को रौंद दिया है।
लोगों ने बताया कि हाथी को यज्ञ में बुलाया गया था। उसने पंडाल में जमकर तांडव मचाया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि यज्ञ के दौरान बहुत शोर हो रहा था। कुछ लोग हाथी को छेड़ भी रहे थे। इससे वह बिदक गया। घटना की सूचना पाते ही मौके पर पुलिस और वन विभाग के अधिकारी पहुंच गए है। हाथी गांव के अंदर से होते हुए खेत में भाग गया है। उसे काबू में करने की कोशिश हो रही है।