उत्तराखण्ड

चार दिन पहले अपहृत बालिका बरामद आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (चंद्रशेखर जोशी)। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत भगवानपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसला कर अपहरण करने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अपहृत बालिका को भी सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।
पुलिस के अनुसार पीड़ित ने कोतवाली भगवानपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को 7 अक्टूबर 2026 को अंकुश पुत्र राधेलाल निवासी ग्राम खेड़ी शिकोहपुर थाना भगवानपुर हरिद्वार बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह को तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी और नाबालिग बालिका की सकुशल बरामदगी के निर्देश दिए। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गईं। पुलिस टीमों ने संभावित स्थानों पर दबिश देने के साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से जानकारी जुटाते हुए बालिका की तलाश तेज की गई।
लगातार प्रयासों के बाद 11 अक्टूबर 2026 को पुलिस टीम ने आरोपी अंकुश को कोतवाली गंगनहर क्षेत्र के सालियर अंडरपास के पास से पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस ने नाबालिग बालिका को भी सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस अब आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद सेमवाल, कांस्टेबल संजय नेगी और महिला कांस्टेबल अनुपमा सहित पुलिस टीम ने कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button