उत्तरप्रदेशउत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

कल आधी रात से शुरू हुआ गंगा क्लोजर, 18 दिन के लिए सूने हो जाएंगे हरिद्वार के घाट

हरिद्वार। हरिद्वार में आज दशहरा की मध्यरात्रि से गंगा नहर को 18 दिनों के लिए बंद कर दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग इस दौरान नहर की सफाई और मरम्मत का कार्य करेगा। छोटी दीपावली की मध्यरात्रि यानी 19 October से नहर में फिर से पानी छोड़ा जाएगा। नहर बंदी के चलते गंगा घाटों पर जल की कमी रहेगी लेकिन 19 अक्टूबर की रात से श्रद्धालुओं को पर्याप्त जल मिलेगा।

उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के सहायक अभियन्ता भारत भूषण ने बताया कि इस संबंध में मुख्यालय से आदेश प्राप्त हो गए हैं। हर वर्ष दशहरे की मध्यरात्रि से उत्तरी खंड गंगनहर को मरम्मत आदि कार्यों के लिए बंद किया जाता है। दशहरा से लेकर दीपावली तक के अंतराल में गंगनहर बंद रहती है। दीपावली की मध्यरात्रि से ही गंगनहर में जल छोड़ा जाता है।

नहर बंदी के चलते हरकी पैड़ी समेत सभी गंगा घाटों पर स्नान योग्य गंगाजल बहुत कम मात्रा में उपलब्ध रहता है। इससे श्रद्धालुओं को भी मायूस होना पड़ता है। हरकी पैड़ी पर आरती के समय ही कुछ मात्रा में गंगा जल की उपलब्धता रहती है। भारत भूषण ने बताया कि दशहरे की मध्यरात्रि यानी दो की मध्यरात्रि से वार्षिक नहर बंदी रहेगी। इस दौरान हरकी पैड़ी भागीरथी बिंदु से आने वाली गंगा की अविछिन्न धारा से गंगाजल उपलब्ध रहेगा। .19 अक्टूबर की रात 12 बजे गंगा क्लोजर समाप्त होगा। 20 अक्टूबर की सुबह श्रद्धालुओं को हरकी पैड़ी सहित अन्य भी घाटों पर पर्याप्त जल उपलब्ध होगा। क्लोजर के दौरान गंगनहर से सिल्ट आदि की सफाई के अलावा मरम्मत आदि कार्य कराए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button