Uncategorizedदेश

मुंबई में गिरी चार मंजिला इमारत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका, बचाव अभियान जारी

मुंबई: मुंबई के कुर्ला पूर्व के नाइक नगर में सोमवार देर रात एक चार मंजिला इमारत ढह गई। बीएमसी के अनुसार, मलबे के नीचे से सात लोग बचाए गए हैं जिनकी हालत स्थिर है वहीं 20 से 25 लोगों के मलबे में दबे होने की संभावना है साथ ही बचाव अभियान जारी है।

मुंबई के नाइक नगर में ढही चार मंजिला इमारत में दबे लोगों में से एक और को जिंदा बचा लिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन चालू है। एनडीआरएफ के उप कमांडेंट आशीष कुमार का कहना है कि अभी भी कितने लोग फंसे हुए हैं, इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

मौके पर पहुंचे आदित्य ठाकरे
मुंबई में इमारत हादसे के महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि 5-7 लोगों को बचाया गया। सभी 4 इमारतों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन लोग वहां रहते हैं। सभी को बचाना हमारी प्राथमिकता है। सुबह हम इन इमारतों को खाली कराने और गिराने का काम देखेंगे ताकि आस-पास के लोगों को परेशानी न हो

साथ ही कहा कि जब भी बीएमसी नोटिस जारी करे, इमारतें खुद खाली कर दी जानी चाहिए। अन्यथा, ऐसी घटनाएं होती हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है,अब इस पर कार्रवाई करना महत्वपूर्ण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button