उत्तराखण्ड

ब्लाइंड मर्डर में चार गिरफ्तार व कारोबारी अंकित चौहान की हत्या, शव गंगा से बरामद

बाइक से शव बांधकर गंगा में डुबोया
लक्सर (चंद्रशेखर जोशी)। गुमशुदा हुए शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की तलाश का मामला सनसनीखेज हत्याकांड में तब्दील हो गया। पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने कारोबारी विवाद और पुरानी रंजिश के चलते अंकित की हत्या कर उसके शव को मोटरसाइकिल से बांधकर गंगा नदी में डुबो दिया था। एसडीआरएफ के गोताखोरों की मदद से पुलिस ने मृतक का शव और मोटरसाइकिल नदी से बरामद कर ली है। 2/3 अगस्त की रात अंकित चौहान मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में अचानक उसका मोबाइल बंद हो गया और वह लापता हो गया। परिजनों की शिकायत पर कोतवाली लक्सर में गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ मोबाइल कॉल डिटेल, टावर लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। मैनुअल पुलिसिंग के दौरान पुलिस को अंकित की गांव के ही कुछ लोगों से पुरानी रंजिश होने की जानकारी मिली। जांच के आधार पर पुलिस ने सचिन, मेहकार, कुलवंत और अंकित चौहान उर्फ फौजी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने हत्या की बात कबूल की। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अंकित से रंजिश रखते थे और ट्रैक्टर-ट्रॉली के खनन से जुड़े मामले में मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए उससे नाराज थे। पुलिस के अनुसार इसी रंजिश के चलते चारों ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। आरोपियों ने कथित तौर पर 2 अगस्त की रात रास्ते में अंकित की मोटरसाइकिल रोककर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को मोटरसाइकिल से बांधकर शिवपुरी गांव के पास खुसरो की ठोकर क्षेत्र में गंगा नदी में डुबो दिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम उन्हें बताए गए स्थान तक ले गई। नदी में शव और मोटरसाइकिल की तलाश के लिए एसडीआरएफ की गोताखोर टीम को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने गंगा नदी से मृतक का शव और मोटरसाइकिल बरामद कर ली। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा की बढ़ोतरी की है। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी अंकित चौहान उर्फ फौजी पूर्व में भी थाना खानपुर से हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है। पकडे गए आरोपितों में सचिन पुत्र पवन, मेहकार पुत्र पवन, कुलवंत पुत्र कल्लू और अंकित चौहान उर्फ फौजी पुत्र सुरेश पाल, सभी निवासीगण शिवपुरी रायसी हरिद्वार शामिल हैं। मृतक का शव और मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी, एसएसआई नितिन चौहान, चौकी प्रभारी रायसी राजीव उनियाल, चौकी प्रभारी भीकमपुर यशवीर नेगी सहित कांस्टेबल अरविंद, ध्वजवीर, हिमांशु चौधरी, मुकेश, अनूप पोखरियाल, सुरेश तथा हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह और रविंद्र शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button