पूर्व सांसद पीएल पुनिया का दून पहुंचने पर हुआ स्वागत

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक पूर्व सांसद पीएल पुनिया लोकसभा चुनाव 2024 की समीक्षा के लिये गुरुवार को देहरादून पहुंचे। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया गया। पर्यवेक्षक आगामी 3 दिन तक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, देहरादून में पांचो लोकसभा के वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों से मुलाकात कर लोकसभा चुनाव की समीक्षा करेंगे। स्वागत करने वालों में कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, देहरादून महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी, पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रदेश सचिव सागर मनवाल, वरिष्ठ नेता अब्दुल रज़्ज़ाक, डोईवाला नगर अध्यक्ष करतार नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मंडलम अध्यक्ष तेजपाल सिंह मोंटी, मोहमद कैफ, आशा मनोरमा डोबरियाल, गोदावरी थापली, पिया थापा, लष्मी डुंगरियाल,चन्द्र प्रकाश काला, आशीष राणा, महिपाल रावत व शुभम काम्बोज आदि उपस्थित रहे।




