उत्तराखण्डराजनीति
अभी-अभी : राज्य आंदोलनकारी और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का निधन

हरिद्वार । राज्य आंदोलन के दौरान सबसे आक्रामक और समर्पित नेताओं में गिने जाने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का उनके निवास पर लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। पिछले दस दिनों से देहरादून के इंद्रेश अस्पताल में भर्ती थे। डाक्टरों ने कल हाथ खड़े कर दिये। इसके बाद उनके परिजन उन्हें घर ले गये। उन्होंने अपने निवास पर अंतिम सांस ली।




