उत्तराखण्डराजनीति

बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष के बचन सिंह रावत का निधन

रुद्रप्रयाग। बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं बीकेटीसी के पूर्व सदस्य बचन सिंह रावत का निधन हो गया है, वह 85 वर्ष के थे और हृदयघात के चलते उन्हें उपचार के लिए जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया था। जहां सोमवार को उनका निधन हो गया। उनके निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, एवम जनप्रतिनिधियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

बचन सिंह रावत के निधन पर गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल,  सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। वहीं जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र बिष्ट ने भी बचन सिंह रावत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button