गोवा के नाइट क्लब में उत्तराखंड के पांच युवकों की मौत, सभी क्लब के कर्मचारी

पणजी। गोवा के एक नाइट क्लब में शनिवार रात हुए भीषण अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें उत्तराखंड के भी पांच युवकों की मौत हुई है। ये सभी उस क्लब में कर्मचारी थे, जहां आग लगी। इसमें जान गंवाने वालों में जितेंद्र सिंह, सुमित नेगी, मनीष सिंह, सतीश सिंह और सुरेंद्र सिंह शामिल हैं। इनमें मनीष सिंह चंपावत के रहने वाले थे। जबकि, जितेंद्र और सतीश सिंह टिहरी के रहने वाले थे।

देहरादून। गोवा के अरपोरा क्षेत्र में हुए गंभीर नाइटक्लब अग्निकांड को लेकर प्राप्त मीडिया रिपोर्टों एवं स्थानीय स्तर की सूचनाओं के अनुसार, इस घटना में उत्तराखंड के कुछ नागरिकों के संभावित रूप से प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की गई है। .इस स्थिति को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से दूरभाष पर वार्ता कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की।




