उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़ में हुआ भयंकर लैंडस्लाइड, भरभराकर गिरा पहाड़ का बड़ा हिस्सा

पिथौरागढ़ के धारचूला तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा

पिथौरागढ़। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश और लैंडस्लाइड के चलते जहां एक ओर नदी नाले उफान पर हैं, वहीं, प्रदेश के कई जिलों में आपदा जैसे हालात दिखाई दे रहें हैं। जाता हुआ मानसून जमकर बरस रहा है। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से लैंडस्लाइड की डराने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक तस्वीर रविवार को कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ से सामने आई है। पिथौरागढ़ जिले से भयंकर लैंडस्लाइड का वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में पहाड़ पलभर में जमीदोंज होते हुए दिखाई दे रहा रहा है, यह वीडिया सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद आपदा प्रबंधन विभाग ने भी संज्ञान लिया है।
लैंडस्लाइड का ये खतरनाक वीडियो पिथौरागढ़ जिले धारचूला तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग का बताया जा रहा है। लैंडस्सलाइड की ये घटना कैलाश मानसरोवर मोटरमार्ग के चेतुलधार के पास हुई है, जिसके कारण इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है, जिससे चलते लोगों की आवाजाही बाधित हो गई है।
उत्तराखंड में इस बार मानसून आफत बनकर बरस रहा है, प्रदेश में इस साल मॉनसून सीजन में अभीतक 74 लोगों की मौत हो चुकी है। आपदा में इस साल सबसे ज्यादा मौत रुद्रप्रयाग जिले में 20 लोगों की हुई है। वहीं, सबसे कम जनहानि अल्मोड़ा जिले में हुई है। उधर, अल्मोड़ा जिले में दो लोगों ने आपदा के चलते जान गंवाई है। इस साल मॉनसून सीजन में करीब 44 लोगों के लापता होने की भी सूचना है, इसमें से 20 लोग तो चारधाम यात्रा मार्ग पर 31 जुलाई को लापता हुए थे, जिनका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button