उत्तराखण्डकरिअरमनोरंजन

Geeta Uniyal: उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री गीता उनियाल का हुआ निधन

कैंसर से थीं पीड़ित, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक

देहरादून। उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध मशहूर अभिनेत्री गीता उनियाल का मंगलवार रात को निधन हो गया। यह जानकारी पर्वतीय नाट्य मंच के अध्यक्ष अभिनेता बलदेव राणा ने अपने फेसबुक से दी। उन्होंने जानकारी दी कि गीता ने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। गीता उनियाल पिछले कई वर्षों से कैंसर से जूझ रही थी। गीता उनियाल का निधन उत्तराखंड की संस्कृति के लिए बड़ी क्षति है। जिसके बाद से उनके लाखों फैन स्तब्ध है और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। गीता उनियाल का निधन उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है जिसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता है।

दरअसल उत्तराखंडी फिल्मों की जानीमानी अभिनेत्री गीता उनियाल पिछले कई वर्षों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। उन्हें 2020 में ब्रेस्ट कैंसर हुआ था। एक बार सफल सर्जरी होने के बाद दोबारा वे कैंसर ग्रसित हो गईं। गंभीर बीमारी होने के बावजूद भी उन्होंने काम के प्रति अपने लगाव को कभी कम नहीं होने दिया। हाल ही में रिलीज हुई जय मां धारी देवी में भी उन्होंने शानदार अभिनय किया है। फिल्म में उनके काम को देख कर कभी नहीं लगा कि वे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थी।

सीएम धामी ने जताया शोक
सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गीता उनियाल के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि विभिन्न उत्तराखण्डी गीतों में अभिनय करने वाली उत्तराखण्ड फिल्म जगत से जुड़ी प्रसिद्ध अभिनेत्री गीता उनियाल जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों, प्रशंसकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button