उत्तराखण्ड

उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में ‘हिंदी पखवाड़ा’ के तहत आशु कविता पाठ का आयोजन

बहादराबाद /हरिद्वार, (बी बी चंदेला )l
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार के भाषा एवं आधुनिक ज्ञान विभाग में आज ‘हिंदी पखवाड़ा’ के अंतर्गत एवं ‘शिक्षक दिवस’ के पावन अवसर पर एक विशेष आशु कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शास्त्री एवं आचार्य स्तर के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह एवं ऊर्जा के साथ प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी साहित्य के प्रति अभिरुचि बढ़ाना और तात्कालिक सोच व अभिव्यक्ति क्षमता को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों को मंच पर ही तात्कालिक विषय दिए गए, जिस पर शास्त्री एवं आचार्य हिंदी के विद्यार्थियों ने अपनी काव्य प्रतिभा, कल्पनाशीलता और मौलिक विचारों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के प्रेरणा स्त्रोत भाषा एवं आधुनिक ज्ञान विज्ञान विभाग के प्रोफेसर दिनेश चमोला ने गुरु-शिष्य परंपरा और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना की। साथ ही कहा कि संस्कृत विश्वविद्यालय में हिंदी पखवाड़े का आयोजन भाषाओं के अंतर-संबंधों को मजबूत करता है और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होता है।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शास्त्री व आचार्य के छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित कर सम्मानित किया गया। आशु काव्य पाठ में सिद्धार्थ जोशी ने प्रथम, दुर्गेश पांडेय ने द्वितीय तथा अभिषेक ममगांई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । काव्य पाठ में निर्णय की भूमिका में डॉ. अनूप बहुखंडी और डॉ धीरज रहे।
इस अवसर पर दिव्यांशु, मोहित उनियाल, शुभम नौटियाल, वीर प्रताप, विवेक शर्मा, शिवांश, सचिन,आतिका, अनीता, निर्मल पांडे, आयुष, हिमांशु मैंदोला, प्रियांशु जोशी, आयुष सती, मीनाक्षी आदि छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button