उत्तराखण्डकरिअर

‘मेरा सपनों का भारत’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित

बहादराबाद /हरिद्वार (बी बी चंदेला )l उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत ‘मेरा सपनों का भारत’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से हर्षिता, आदर्श, सूरज चंद्र, हिमांशु, पवन चंद्र एवं अनुज कुमार ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने अपने भाषण के माध्यम से अपने सपनों के भारत की परिकल्पना एवं उसके विभिन्न आयामों पर विचार व्यक्त किए।

प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में साहित्य विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज किशोर पंत एवं शिक्षाशास्त्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. अरविंद नारायण मिश्रा ने दायित्व निर्वहन करते हुए दोनों निर्णायकों ने विद्यार्थियों के विचारों की सराहना करते हुए ‘मेरा सपनों का भारत’ विषय पर विशिष्ट चर्चा एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम का संयोजक डॉ. कंचन तिवारी ने कहा कि सपनों के भारत की परिकल्पना में गाय, गंगा और गीता जैसे भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों एवं परंपराओं पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी प्रो. बिंदुमती द्विवेदी ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विश्वविद्यालय में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया। सह-नोडल अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी सिंह रावत ने विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए विभिन्न विभागों के आचार्यों द्वारा निभाई जा रही जिम्मेदारियों एवं कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की बढ़-चढ़कर भागीदारी पर प्रकाश डाला। अंत में शांतिपाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button