उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति
पौड़ी हाईवे पर हाथियों ने सिद्धबली मंदिर के पास वाहनों पर किया हमला, जान बचाकर भागे लोग, लगा लंबा जाम

कोटद्वार l कोटद्वार में सिद्धबली मंदिर और लालपुल के बीच पौड़ी हाईवे पर सोमवार सुबह अचानक हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। अचानक हाईवे पर आए गजराज वाहनों के पीछे दौड़ पड़े। इस दौरान हाथी ने तीन वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथियों को देख राहगीरों में अफरातफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, घटना सुबह 7:45 की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही वन कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हाथी को बामुश्किल जंगल की ओर खदेड़ा। बताया जा रहा है कि हाथी अभी भी घटनास्थल के आसपास ही घूम रहा है और हाईवे पर आने का प्रयास कर रहा है। वन कर्मी मौके पर डटे हुए हैं। सुबह हाथी के हाईवे पर आने से कोटद्वार से पर्वतीय क्षेत्रों के स्कूलों और कॉलेजों में जाने वाले शिक्षक देर से रवाना हुए। इस वजह से हाईवे पर लंबा जाम लग गया l




