Uncategorizedदेश

चिलचिलाती गर्मी में शहद के साथ खाएं दही, तो टलेगा दिल के दौरे का ख़तरा!

नई दिल्ली। हर मौसम में कुछ अच्छा, तो कुछ बुरा होता है। जैसे गर्मी से हाल बेहाल ज़रूर हो जाता है, लेकिन इस मौसम में एक से एक मज़ेदार फल भी आते हैं। हालांकि, झुलसती हुई गर्मी में सेहत का ख्याल भी खूब रखना पड़ता है। आप क्या खा रहे हैं और क्या पी रहे हैं उसका पूरा ख्याल रखना पड़ता है। खासतौर पर अगर आप किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, जैसे दिल की बीमारी, डायबिटीज़ या ब्लड प्रेशर।

अगर आप दिल के मरीज़ हैं, तो आपको गर्म मौसम में दही का सेवन ज़रूर करना चाहिए। दही सादा न खाएं, इसमें शहद मिला कर खाएं। इसके पीछे भी वजह हैं। अगर आप आजतक दही और शहद को मिलाकर खाने से होने वाले फायदों के बारे में अनजान थे, तो यह लेख ज़रूर पढ़ें।

दही और शहद खाने के फायदेदही को खाने के कई तरीके हैं। इसमें चीनी, गुड़ या काला नमक मिलाकर खाया जा सकता है, इसका रायता बनाकर भी खाते हैं या फिर कई लोग इसे सादा खाना भी पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी दही में शहद मिलाकर खाया है। अगर नहीं, तो आपको बता दें कि ह मिश्रण हार्ट अटैक, इनडाइजेशन आदि जैसी दिक्कतों में राहत दिलाने के लिए जाना जाता है। आइए जानें इसके दो फायदों के बारे में।

  1. दिल के मरीज़ों के लिए लाभदायक

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गर्मी के मौसम में दिल का दौरा पड़ने की संभावना भी बढ़ जाती है। ऐसे में हार्ट पैशंट्स को दिल का ज़्यादा ख्याल रखने की ज़रूरत होती है। अगर आप दिल के मरीज़ हैं तो दही और शहद मिलाकर ज़रूर खाया करें। यह मिश्रण बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने का काम करता है। जिससे दिल से जुड़ी समस्याओं का जोखिम भी कम होता है।

2. वज़न कम करने में मददगार

अगर आप वज़न कम करना चाह रहे हैं, तो दही में शहद मिलाकर ज़रूर खाएं। यह मिश्रण आपकी वज़न घटाने में काफी मदद करेगा। दही में कैल्शियम और प्रोटीन की मात्रा काफी होती है, जो पेट और दूसरी जगह जमी चर्बी को दूर करने का काम करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button