उत्तराखण्ड

सड़क पर पलटा ई रिक्शा, चार वर्षीय छात्र की मौत

भगवानपुर/रुड़की। भगवानपुर के मक्खनपुर गांव में एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक चार वर्षीय छात्र की मृत्यु हो गई। ई-रिक्शा में सात बच्चे सवार थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।

मिली जानकारी अनुसार शिव सिटी कालोनी मक्खनपुर निवासी बच्चे सरस्वती विद्या मंदिर भगवानपुर में पढ़ते हैं। वह ई-रिक्शा से ही स्कूल आते  जाते हैं। शनिवार को स्कूल से छुट्टी होने के बाद ई-रिक्शा चालक बच्चों को लेकर घर जा रहा था। गांव के समीप ही ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में चार वर्षीय देवांश गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, अन्य बच्चों को भी मामूली चोटें आईं।

आननफानन में ई-रिक्शा चालक ने गंभीर घायल को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां उपचार के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया।

पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलने के बाद छात्र के स्वजन व पुलिस भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने घटना के बावत ई-रिक्शा चालक से जानकारी हासिल की। उधर, इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button