उत्तराखण्ड
पहाड़ी से आए मलबे की चपेट में आने से कावंड़ियों की बाइक खाई में गिरी, एक की मौत, एक घायल।

नई टिहरी : बद्री-केदार की यात्रा पर जा रहे एक कांवड़ यात्री की त्यूणी- टिहरी- मलेथा हाईवे पर नंद गांव के पास भूस्खलन की चपेट में आने से मौत हो गयी, जबकि उसका चाचा घायल हो गया।
मिली जानकारी के मूताबिक कल देर शाम त्यूणी-मलेथा हाईवे पर नंद गांव के पास पहाड़ी से आया मलबा वंहा से गुजर रहे कावंड़ियों की बाइक पर जा गिरा। जिससे दो यात्री खाई में गिर गए।
सूचना पर पंहुची पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इस दौरान मुकुल जाटव (20) पुत्र सुनील जाटव निवासी कंकरखेड़ा, मेरठ, उत्तर प्रदेश की मौत हो गयी। जबकि उसका चाचा सनी पुत्र धर्मवीर घायल हो गया। जिसे 108 सेवा से पीएचसी नंदगांव में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया है।




