उत्तराखण्डदेशधर्म-संस्कृति

धूमधाम के साथ मनाई जा रही है देश में दीपावली.CM धामी ने पूजा अर्चना कर राज्य की खुशहाली की करी कामना

नई दिल्ली/देहरादून। आज दिवाली का त्योहार है। देश के लगभग हर कोने में दिवाली का पर्व बेहद उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन भी लोगों ने जमकर ख़रीदारी की। चारों ओर दीपों की जगमगाहट और रंग-बिरंगी सजावट ने माहौल को और भी आनंदमय बना दिया। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर दिवाली के अवसर पर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सरकारी आवास पर पत्नी गीता धामी और परिवार के साथ दिवाली मनाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवाली के अवसर पर अपने आवास पर पूजा की।

अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि “दिवाली का यह पावन पर्व हम सभी के जीवन में नई रोशनी, ऊर्जा और उल्लास लेकर आए। हमारी प्रगति के साथ-साथ यह समाज में शांति और समृद्धि का मार्ग भी प्रशस्त करे।”

इस साल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” अभियान के तहत भारतीय सामान की खरीद में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button