उत्तराखण्डकरिअर
धामी सरकार का फैसला: मिनिस्टीरियल संवर्ग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को गजेटेड अफसर का दर्जा मिला
देहरादून। राज्य में मिनिस्टीरियल संवर्ग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पद को राजपत्रित अधिकारी की श्रेणी में शामिल करने का फैसला किया है। सचिव शैलेश बगौली ने इस आशय के आदेश जारी किए।
हाल ही में मिनिस्टीरियल संघ की मुख्यमंत्री से हुई वार्ता के बाद शासन ने यह फैसला किया। वार्ता के बाद मिनिस्ट्रीयल संघ ने अपनी हड़ताल 15 दिन के लिए टाल दी थी।