देशराजनीति

आज से महाराष्ट्र में ‘देवेंद्र’ सरकार, एकनाथ शिंदे और अजित पवार बने उपमुख्यमंत्री

मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी होने के 12वें दिन आखिरकार राज्य में नई सरकार का गठन हुआ और भाजपा नेता और पिछली सरकार में डिप्टी सीएम रहे देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। वहीं पिछली सरकार में मुख्यमंत्री रहे शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे नई सरकार में डिप्टी सीएम की भूमिका में होंगे, जबकि शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम रहे अजित पवार के पद में कोई बदलाव नहीं हुआ है, उन्होंने एक बार फिर डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है।

पीएम मोदी समेत एनडीए के दिग्गज बने साक्षी
इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्रियों और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा भाजपा नीत महायुति के हजारों समर्थक शामिल हुए। यह कार्यक्रम विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के करीब दो सप्ताह बाद आजाद मैदान में आयोजित किया गया।
विधानसभा चुनाव में नागपुर दक्षिण पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार मुख्यमंत्री बने। महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे, अजित पवार को पद की शपथ दिलाई। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में भाजपा के 132 सीट जीतने के साथ ही देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार बनकर उभरे थे। महायुति के घटक दलों-भाजपा, शिवसेना और राकांपा के पास विधानसभा में कुल मिलाकर 230 सीट हैं।
मंत्री रेखा आर्या ने कहा राष्ट्रीय खेलों में वॉलंटियर्स को जोड़ने के लिए विभाग को प्रचार प्रसार को तेज गति से कार्य करने के लिए निर्देशित किया उन्होंने कहा इससे कॉलेज के बच्चे भी वॉलंटियर्स के रूप में जुड़कर नया एक्सपोज़र और अनुभव प्राप्त कर इसका लाभ ले सकेंगे।मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रीय खेलों की धनराशि को दोगुना करने और खिलाड़ियों के राष्ट्रीय खेलों के दौरान भोजन भत्ते को 480 रखने के जी ओ जारी न होने पर नाराजगी जताते हुए मंत्री रेखा आर्या ने आधिकारियों को त्वरित करवाई के निर्देश दिए हैं मंत्री रेखा आर्या ने कहा वित्त में प्रस्ताव लंभित है और जल्द वित्त विभाग के साथ बैठाक आहूत की जाएगी जिससे शासनादेश जल्द जारी हो सके ।

इसके अतिरिक्त मंत्री रेखा आर्या ने कहा गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज चम्पावत का 264 करोड़ से निर्मित होना और इसके धनराशि जारी होने में विलंब हो रहा है जिसके लिए मंत्री रेखा आर्या ने कहा हम मुख्य सचिव को पत्राचार कर रहें है ताकि इसका कार्य प्रारंभ हो सके और राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस कॉलेज का शिलान्यास कराया जा सके इसके निमित भी अधिकारियों को निर्देशित किया है।

बैठक में मंत्री रेखा आर्या के साथ विशेष प्रमुख सचिव युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अमित सिन्हा ,निदेशक युवा कल्याण प्रशांत आर्य समेत संबंधित विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button