काज़ी-बुटोला का कांग्रेस ने किया स्वागत
कार्यकर्ताओं ने भाजपा के घमंड को चकनाचूर कियाः माहरा

जब-जब एकजुटता के साथ लडे तो कांग्रेस कभी हारी नहीः आर्य
देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कंाग्रेस कमेटी कार्यालय में गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व मे कांग्रेसजनों ने बद्रीनाथ-मंगलौर विधानसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित विधायक काजी निजामुद्दीन और लखपत सिंह बुटोला का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने नव निर्वाचित विधायकों का प्रदेश
मुख्यालय राजीव भवन देहरादून में स्वागत करते हुए उन्हें फूल माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत अभिनन्दन किया।
माहरा ने कंाग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ जिस प्रकार उपचुनाव में जीत का परचम लहराकर भाजपा के घमंड को चकनाचूर किया व भाजपा को उपचुनाव में मुंह की खानी पडी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि यह जीत छोटी नही है बहुत बडी जीत है हमे इसी एकजुटता के साथ आने वाले नगर निकाय व पंचायत चुनाव भी लडने हैं निश्चित ही यह जीत बार बार देखने को मिलेगी, क्योंकि कांग्रेस जब जब एकजुटता के साथ चुनाव लडी तो कांग्रेस कभी नही हारी।
विधायक विक्रम नेगी ने कहा कि पार्टी के ब्लॉक प्रभारियों ने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत किया, सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चुनाव में उतरकर कांग्रेस की जीत दर्ज की।
मंगलौर विधानसभा से विधायक काजी निजामुददीन ने कहा कि कंाग्रेस एक मंच पर आकर चुनाव लडी तभी कांग्रेस की जीत हुई। उन्होनें सभी वरिष्ठ नेताओं का अनुषांगिक संगठन, प्रकोष्ट, विभागों के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।
बद्रीनाथ विधानसभा के नव निर्वाचित विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि में कांग्रेस और सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं। पार्टी नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया उसके लिए में केन्द्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभारी हूं।
स्वागत समारोह का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक रणजीत रावत, पूर्व मंत्री नवप्रभात, हीरा सिंह बिष्ट, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापडी, विधायक तिलक राज बेहड, मनोज तिवारी, सांसद प्रत्याशी प्रकाश जोशी, विधायक गोपाल राणा, आदेश चौहान, सुमित हृदयेश, महेन्द्र सिंह पाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, अमरजीत सिंह, याकुब सिद्धिकी, गरिमा माहरा दसौनी, शिशपाल सिंह बिष्ट, प्रदीप थपलियाल, विशाल मौर्य, मोहन काला, सुलेमान अली आदि उपस्थित थे।




