उत्तराखण्डराजनीति

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी 26 से चार दिवसीय बागेश्वर दौरे पर

उप चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में करेंगे प्रचार
देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य देवेंद्र यादव 26 से 29 अगस्त तक बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र का व्यापक दौरा करेंगे। इस दौरान देवेंद्र यादव पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार में उतरेंगे।
26 अगस्त को देवेंद्र यादव दिल्ली से सीधे बागेश्वर पहुंचेंगे, यहां देवेंद्र यादव बागेश्वर उपचुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे, साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। देवेंद्र यादव जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं के साथ भी बैठक करेंगे। 28 अगस्त को देवेंद्र यादव बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव प्रचार में भाग लेंगे। प्रदेश कांग्रेस के मुताबिक देवेंद्र यादव पार्टी के प्रत्याशी बसंत कुमार के समर्थन में चुनाव प्रचार में हिस्सा लेंगे, इसी दिन प्रदेश प्रभारी का अगला कार्यक्रम तय किया जाएगा। 29 अगस्त को यादव बागेश्वर से पंतनगर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। बता दें कांग्रेस ने बागेश्वर उपचुनाव को देखते हुए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का नाम भी शामिल किया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने यह जानकारी देते हुए बताया कि देवेंद्र यादव का यह दौरा कांग्रेस के प्रचार को नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य पहले ही क्षेत्र का व्यापक दौरा कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पार्टी के अन्य 40 स्टार प्रचारक जल्द ही इस क्षेत्र का तूफानी द्वारा करेंगे। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस इस चुनाव को भारी मतों से जीतेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button