उत्तराखण्डराजनीति

कांग्रेस ने देहरादून के 100 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों की सूची की जारी

देहरादून: नगर निगम के 100 वार्डों के लिए कांग्रेस पार्टी ने पार्षद पद के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. कांग्रेस पार्टी ने वार्डों के लिए पैनल तैयार करके रायशुमारी की इसके लिए देहरादून के निकाय प्रभारी प्रकाश जोशी ने विधानसभा वार पार्षद प्रत्याशियों से मुलाकात की. इसके अलावा पार्टी के बड़े नेताओं से भी प्रत्याशियों के चयन को लेकर चर्चा की गई. इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने नगर निगम की 100 वार्डों के लिए पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है.

महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर गोगी की ओर से कांग्रेस पार्टी के पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा की गई है. इसमें अधिकतर नाम ऐसे हैं जो सिटिंग पार्षद रहे हैं. पार्टी ने एक बार फिर पुराने उम्मीदवारों पर ज्यादा भरोसा जताया है. दरअसल, नगर निगम चुनाव को जीतने के लिए कांग्रेस पार्टी कोई चूक नहीं रखना चाहती है. क्योंकि देहरादून नगर निगम कांग्रेस के लिए काफी महत्वपूर्ण है. पिछली बार यहां भाजपा के 60 वार्डों में भाजपा ने अपनी जीत दर्ज कराई थी.

पार्टी ने विकासनगर में धीरज नौटियाल, मसूरी में मंजू भंडारी, हर्बटपुर शालिनी रोहिला, डोईवाला सागर मनवाल, मंगलौर इस्लाम, लक्सर से जगदेव सिंह, शिवालिक नगर महेश प्रताप राणा, पौड़ी यशोदा नेगी, धारचूला शशि थापा, डीडीहाट गिरिश चुफाल, गंगोलीहाट नारायण सिंह, चंपावत, नीमा कठायत, रानीखेत-चिनियानौला अरुण रावत, रामनगर में ओपन, गदरपुर चन्द्रा सिंह, नगला (नवीन) हरिओम चौहान, झबरेड़ा किरन चौधरी, लण्ढौरा अनीश, भगवानपुर राव फरमूद, ढंढेरा (नवीन) उदय सिंह पुंडीर, सुल्तानपुर- आदमपुर (नवीन) ताहिर हसन, लौहाघाट गिरधर सिंह, बनबसा, विरेन्द्र कुमार, द्वाराहाट, संगीता आर्य, भिकियासैंण, गंगा सिंह विष्ट, चौखु टिया, पूजा गोस्वामी, नानकमत्ता, सुखविन्दर सिंह साडा, लालपुर (नवीन), निशा गोस्वामी को प्रत्याशी बनाया है।

मेयर के लिए इन लोगों ने लिए खरीदे नामांकनपत्र

 

  • यशराज
  • नीनू सहगल
  • राजेश वालिया
  • सरदार खान
  • आशा मनोरमा डोबरियाल
  • प्रेम मोहन
  • अनिल गोयल
  • प्रकाश सुमन
  • आशीष बलौदी
  • राजकिशोर सिंह रावत
  • सुलोचना ईस्टवाल
  • गगन गर्ग
  • अभिनव थापर
  • राजेंद्र प्रसाद गैरोला
  • रेनू रतूड़ी
  • मैडम रजनी रावत
  • हरसिमरन सिंह
  • सुशील कुमार गुप्ता
  • मुकेश राजवंशी
  • अर्जुन सिंह बिस्ता
  • विरेंद्र पोखरियाल
  • नरेश सकलानी
  • अशोक कुमार

यह सभी पिछली बार के पार्षद रहे हैं. इस बार कांग्रेस पार्टी ने नए चेहरों को मौका दिया है. वार्ड नंबर 31 कौलागढ़ से पिया थापा पर भरोसा जताया है. पिया थापा पहली बार चुनाव लड़ रही हैं. हालांकि देहरादून में महापौर पद के लिए कांग्रेस पार्टी ने अभी तक घोषणा नहीं की है. उम्मीद जताई जा रही है कि आज कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता रायशुमारी के बाद महापौर पद के लिए प्रत्याशी का ऐलान कर सकते हैं.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button