उत्तराखण्डराजनीति

कांग्रेस विधायक का भाजपा प्रेम आया सामने, लगाए मुख्यमंत्री धामी जिंदाबाद के नारे, गरमाई प्रदेश की सियासत

अल्मोड़ा। द्वाराहाट विधानसभा से कांग्रेस विधायक का भाजपा प्रेम सामने आया है, जिसको लेकर प्रदेश की सियासत भी गरमाती हुई नजर आ रही है।

दरअसल अल्मोड़ा के द्वाराहाट विधानसभा से कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट ने मंच से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नारे लगाए हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यही नहीं वीडियो में कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट कहते सुनाई दे रहे हैं कि उनको भाजपा और सीएम के नारे लगाने में कोई दिक्कत नहीं है।

कांग्रेस के ये विधायक पहले भी भाजपा की तारीफ में कसीदे पढ़ चुके हैं। अब उनके हालिया नारे को लेकर प्रदेश में सियासत गरमाती हुई नजर आ रही है। इसको लेकर उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि इस तरह के नारे लगाना गलत है और इससे उन कार्यकताओं का मनोबल टूटता है, जो सड़कों पर सरकार के खिलाफ़ नारेबाजी करते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष को इसका संज्ञान लेने की जरूरत है और इस नारेबाजी को लेकर कार्यवाही होनी चाहिए। बता दें कि अल्मोड़ा के अगनेरी मंदिर चौखुटिया में शुक्रवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी चैत्र अष्टमी मेले का शुभारंभ करने पहुंचे थे, जहां कांग्रेस के विधायक ने उनकी तारीफ में नारे लगाए।

उत्तराखंड द्वाराहाट से कांग्रेस के विधायक मदन सिंह बिष्ट ने मंच से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनता से नारे लगवाये जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button