उत्तरप्रदेशराजनीति

यूपी में कांग्रेस का ‘हल्ला बोल’, पुलिस से भिड़े कांग्रेसी, बैरिकेडिंग पर चढ़े; पुलिस सबको ईडो गार्डन छोड़ रही

लखनऊ । लखनऊ में कांग्रेस ऑफिस के बाहर कार्यकर्ताओं और पुलिस की झड़प हो गई। जमकर धक्का-मुक्की हुई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, विधायक आराधना मिश्रा समेत कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। फिलहाल मौके पर गहमागहमी का माहौल है।

इस समय विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है। इसे देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। मनरेगा और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है, जिसे देखते हुए कई बड़े नेताओं को नजरबंद किया गया है।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता राजधानी लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने के लिए कूच कर रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई।

UP: Congress workers clash with police, climb barricades; police escort everyone to Edo Garden
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे प्रदर्शन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, नेता विधानमंडल कांग्रेस आराधना मिश्रा मोना, विधायक वीरेंद्र चौधरी समेत कई सांसद, पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल हैं।
UP: Congress workers clash with police, climb barricades; police escort everyone to Edo Garden

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button