उत्तराखण्ड

सिंगर रिंकू राणा के निधन पर सीएम ने जताया शोक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थारू जनजाति की प्रसिद्ध लोकगायिका रिंकू राणा की सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक सन्देश में कहा कि लोकसंस्कृति और लोकसंगीत के संरक्षण में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। रिंकू राणा ने अपने गीतों के माध्यम से थारू समाज की समृद्ध परंपराओं और संस्कृति को व्यापक पहचान दिलाई है।

मुख्यमंत्री ने पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके प्रशंसकों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

ट्रैक्टर चालक मौके से फरार

टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। आस-पास मौजूद लोगों ने रिंकू को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्कूटी और ट्रैक्टर ट्रॉली को अपने कब्जे में लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

रिंकू राणा बंटी राणा म्यूजिकल ग्रुप की लोकगायिकां थीं। थारू संस्कृति के पारंपरिक गीतों के साथ-साथ हिंदी, कुमाउनी गीत और भजन भी गाती थीं। उन्हें बचपन से ही अपने भाई के साथ भजन गायन शुरू कर दिया था। वे तीन भाइयों की इकलौती बहन थीं। रिंकू की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button