उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

केदारनाथ धाम पहुंचे सीएम धामी, बाबा केदार की पूजा-अर्चना

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज एक नवंबर शुक्रवार सुबह को केदारनाथ धाम पहुंचे. इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा केदार के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना की. बाबा केदार का आशीर्वाद लेने के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरखंडवासियों की सुख-समृद्धि व मंगल कमान हेतु प्रार्थना की.

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम में देशभर के पहुंचे श्रद्धालुओं, स्थानीय दुकानदारों और सम्मानित पुरोहितगणों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही चारधाम यात्रा का फीडबैक भी लिया. सीएम धामी ने कहा कि इस साल आपदा के बाद भी प्रशासन द्वारा की गई बेहतर व्यवस्थाओं के फलस्वरूप केदारनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का नया कीर्तिमान स्थापित किया है. सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा उत्तराखंड सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button