उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री धामी ने बताया आत्मनिर्भर भारत का महत्वपूर्ण कदम

देहरादून | उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि श्रम सुधारों ने देश के कार्यबल के लिए एक नए युग की शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि चार प्रमुख श्रम संहिताओं का कार्यान्वयन आत्मनिर्भर भारत के विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी व्यक्त किया, जिन्होंने देश में श्रम सुधारों की दिशा में पहल की।
धामी ने कहा कि इन सुधारों के सार्थक और दूरगामी परिणाम आने वाले समय में स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे। राज्य सरकार नई श्रम संहिताओं के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में एक नई कार्य संस्कृति का उदय हुआ है और नई नीतियाँ भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में मील का पत्थर साबित होंगी।


