उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने कहा- अब नहीं चलेगी तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में कहा कि अब तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह बयान घुसपैठियों और देश में अवैध तरीके से रह रहे लोगों पर कार्रवाई के संदर्भ में दिया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने अब तक दस हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया है।

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में भी ऐसे लोगों की बड़ी संख्या है और उनकी सरकार ने इन पर कार्रवाई शुरु की है। राज्य में राशन कार्ड़ से लेकर स्थायी निवास और तमाम प्रमाण पत्रों की जांच चल रही है। 10 साल का रिकार्ड खोजा जा रहा है। क्योंकि उत्तराखंड में भी लोगों ने बाहर से आकर गलत तरीके से दस्तावेज तैयार किये हैं। जिसके आधार पर वह सुविधाएं ले रहे हैं। लेकिन वह उसके पात्र नहीं हैं। कहा कि राज्य की डेमोग्राफी खराब होना हमारे के चेलेंज है।  देव भूमि की संस्कृति और मूल अस्तित्व बना रहना चाहिये। जिसके लिए सरकार ने अभियान भी चालाया है। अब तक 10 हजार एकड़ भूमि कब्जा मुक्त कर दी गई है। आगे भी अभियान चलाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button