Uncategorizedउत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

लखपति दीदी मेले का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि वर्ष 2025 में जब हमारा राज्य अपनी स्थापना का रजत जयंती वर्ष माना रहा होगा, तब तक हम प्रदेश की सवा लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का कार्य करेंगे। यह प्रयास निश्चित रूप से महिलाओं के आर्थिक विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने सर्वे ऑफ इंडिया ग्राउंड, हाथीबड़कला में आयोजित लखपति दीदी मेला कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम ग्राम्य विकास विभाग की ओर से आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से एक वर्ष में एक लाख रुपये से अधिक की आय अर्जित करने वाली महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ के रूप में सम्मानित किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लाभार्थियों को चेक प्रदान किए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए अनेक प्रयास कर रही हैं। महिला स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख रुपये तक का ऋण बिना ब्याज के दिया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों को जोड़कर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। 

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि लखपति दीदी योजना के माध्यम से राज्य की मातृशक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए हर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए राज्य में अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

ग्राम्य विकास विभाग के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने के लिए अनेक प्रयास किये जा रहे हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, भाजपा प्रदेश मंत्री नीरू देवी, रेशम फेडरेशन के अध्यक्ष अजीत चौधरी, पूर्व दर्जाधारी कैलाश पंत, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव बीवीआरसी पुरुषोत्तम, मुख्य विकास अधिकारी देहरादून झरना कमठान उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button