मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी बैसाखी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर CM धामी ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को बैसाखी पर्व के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस पावन पर्व को समृद्धि, खुशहाली और नव ऊर्जा का प्रतीक बताया।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि बैसाखी का पर्व हमारे परिश्रमी अन्नदाताओं के श्रम, समर्पण और त्याग को सम्मान देने का अवसर है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
सामाजिक समरसता और न्याय के प्रतीक हैं बाबा साहेब: सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय आवास पर भारतीय संविधान के शिल्पी ‘भारत रत्न’ डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के आदर्शों को स्थापित करने के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी सशक्त, समावेशी और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण के लिए प्रेरणास्तंभ हैं।




