उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

मुख्यमंत्री धामी ने दी प्रदेशवासियों को विजयदशमी की बधाई व शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी की बधाई  व शुभकामनाएं दी हैं। विजयदशमी की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयदशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जरूरत है कि हम अपने जीवन में अहंकार से मुक्त होकर सच्चाई के रास्ते पर चलें और प्रदेश व देश की सामाजिक समरसता के लिए मिलजुल कर कार्य करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम सत्य, मर्यादा, न्याय, शांति, परोपकार व लोक कल्याण के लिए समर्पित थे। उनका जीवन हमें सद्मार्ग पर चलने व आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देता है। कहा कि विजयादशमी शक्ति उपासना का उत्सव भी है। संपूर्ण भारत में परंपरागत श्रद्धा भाव व हषरेल्लास के साथ पर्व मनाया जाता है। यह पर्व समृद्धशाली भारतीय संस्कृति का प्रतीक है जो हमें अपने अंदर की बुराई का नाश कर अच्छाई के पथ पर बढ़ने की भी प्रेरणा देता है।

नवमीं पर मुख्यमंत्री ने किया कन्यापूजन  :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर वैष्णवी शक्ति मां महामाया जगत जननी आदिशक्ति भगवती की उपासना को समर्पित नवरात्रि के पर्व का उद्यापन कर हवन किया। इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान से कन्या-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने आद्याशक्ति, परब्रrा स्वरूपा देवी मां से राज्य की उन्नति व प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button