उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने परिवहन व आवास विभाग की योजनाओं के लिए स्वीकृत किए करोड़ों

देहरादून। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए करोड़ों की वित्तीय स्वीकृतियां की प्रदान की हैं।

उन्होंने परिवहन विभाग में जनपद नैनीताल के अन्तर्गत काठगोदाम में बस टर्मिनल निर्माण परियोजना की निर्माण लागत 6728.82 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में 10 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।

जनपद नैनीताल में आवास विभाग के अंतर्गत नेशनल होटल तल्लीताल परिसर में ऑटोमेटेड / मैकेनाइज्ड पार्किग निर्माण के लिए 3403.13 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।आवास विकास विभाग के अंतर्गत ही जनपद पिथौरागढ़ शहर के अन्तर्गत जाखनी तिराहा में बहुमंजिला कार पार्किंग निर्माण के लिए कुल धनराशि 556.19 लाख की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति भी प्रदान की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button