अमेठी में डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, पांच श्रद्धालु घायल

अमेठी। यूपी के अमेठी में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर अनियंत्रित होकर एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार पांच श्रद्धालु घायल हो गए। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायलों को सीएचसी, मुसाफिरखाना भेजा। सभी श्रद्धालु झारखंड के धनबाद से प्रयागराज संगम स्नान के बाद अयोध्या के लिए जा रहे थे।
हादसा भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के कंजास के पास हुआ। सभी श्रद्धालु झारखंड के धनबाद से प्रयागराज संगम स्नान के लिए जा रहे थे। पूरे महावीरन के पास चालक को झपकी आने से कार डिवाइडर से टकराकर बीच सड़क पर पलट गई। इसमें धनबाद सिटी निवासी चालक डिस्को कुमार महतो के साथ रविकांत अग्रवाल (42), पत्नी नेहा अग्रवाल (40), पुत्र अक्षत (14), बेटी वंशिका (13) के साथ घायल हो गए। ये लोग संगम स्नान करने के बाद अयोध्या जाने के लिए निकले थे।




