देहरादून के सिंहनीवाला क्षेत्र में बस और लोडर की टक्कर, बस पलटी, दो की मौत, 14 लोग घायल
घायलों को बाहर निकालकर तत्काल ग्राफिक ऐरा अस्पताल भेजा गया
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक बार फिर सड़क हादसे ने जनजीवन को हिला कर रख दिया है. हादसा थाना सहसपुर के अंतर्गत सिंहनीवाला क्षेत्र में एक बस और लोडर की टक्कर में बस पलट गई। घटना में बस पलटने से एक बच्चे और एक व्यक्ति की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार थाना सहसपुर को सूचना प्राप्त हुई कि सिघंनीवाल क्षेत्र में एक बस सड़क में पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, उक्त सूचना पर थाना सहसपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया। मौके पर पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से बस में फंसे घायलों को बाहर निकालकर तत्काल उपचार हेतु ग्राफिक ऐरा अस्पताल भिजवाया गया।
जहाँ अस्पताल में चिकित्सकों ने सहसपुर के हसनपुर निवासी कादिर (16) पुत्र साजिद और कल्याणपुर निवासी पवन (22) पुत्र जयपाल निवासी शेखोवाला, सहसपुर को मृत घोषित कर दिया। उक्त दुर्घटना मे 14 लोग घायल हुए है, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। दुर्घटनाग्रस्त बस विकासनगर से देहरादून की ओर आ रही थी, जो सिहनीवाला के पास सामने से आ रहे एक लीडर वाहन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
दुर्घटना में घायल बोक्सा जनजाति इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं
1. मानसी गुप्ता (14) पुत्री पवन कुमार गुप्ता, निवासी डांडापुर
2. आवेश (14) पुत्र हसनदीन, निवासी, हसनपुर, सहसपुर
3. मारिया (15) पुत्री मसूद आलम निवासी हसनपुर
4- शोएब (17) पुत्र वाजिद निवासी मलूकचांद
5. हुमा पुत्री (16) पुत्री नवाब, निवासी शेरपुर
6. मुसीदा (15) पुत्री वाजिद, हसनपुर
दुर्घटना में अन्य घायल
1. पिंटू कुमार (35) पुत्र राम आसरे निवासी सेलाकुई (लोडर चालक)
2. गुरमीत (21) पुत्र धर्मपाल, निवासी ढकरानी (बस परिचालक)
3. जगमोहन सिंह (30) पुत्र शूरवीर सिंह निवासी सरूखेत, बड़कोट, उत्तरकाशी
4. कनीजा खातून (60) पत्नी नसीबूद्दीन, निवासी गांधीग्राम लक्ष्मण चौक देहरादून
5. नसीबुद्दीन (65) पुत्र जैनुद्दीन, निवासी गांधीग्राम लक्ष्मण चौक देहरादून।
6. हर्ष (3) पुत्र सागर, निवासी बद्रीपुर
7. शिल्पा (24) पुत्री अरविंद कुमार, निवासी बद्रीपुर
8. विनोद वर्मा (30) पुत्र प्रताप सिंह, निवासी कटापत्थर, विकासनगर
घटना के सूचना पर एसएसपी अजय सिंह तत्काल घटनास्थल को रवाना हुए। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।



